फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fog covered till afternoon, stopped the pace of life

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दोपहर तक छाया कोहरा, थाम दी जीवन की रफ्तार

Tue, 26 Dec 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fog covered till afternoon, stopped the pace of life
- छह डिग्री सेल्सियस लुढक गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- जिले में बीते 15 दिन से लगातार चल रही है शीतलहर
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय आया घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। कोहरे ने जीवन की रफ्तार को थाम दिया। दोपहर बाद ही जनजीवन सामान्य हो पाया। अधिकतम तापमान यहां छह डिग्री सेल्सियस लुढक गया।
बीते 15 दिन से जिले में शीतलहर चल रही है। सोमवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक कोहरे की स्थिति बनी रहने से सड़कों पर आवागमन बहुत कम रहा। बाजार भी 11 बजे तक ही खुल पाए। कोहरे के कारण जीवन की रफ्तार पूरी तरह से थमी रही। कोहरा छटने के बाद ही जन जीवन पूरी तरह सामान्य हो पाया। दिन में कोहरा छाए रहने के कारण आद्र्रता 97 प्रतिशत रही। अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री पर पहुंच गया। दिन में भी सर्दी बनी रही। दोपहर बाद कुछ देर के लिए ही सूरज निकल पाया। न्यूनतम मौसम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के चलते शाम ढलते ही सर्दी बढ़ जाती है। सुबह दस बजे तक यही हालत बनी है। सुबह के समय यातायात व्यवस्था से लेकर आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन


फोटो



सुबह के समय छाया कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार



भोपा। भोपा में वैसे तो पिछले कुछ समय से लगातार कोहरा पड़ रहा है, लेकिन सोमवार को कोहरे ने हाल के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए अपना जबरदस्त प्रकोप दिखाया। सोमवार सुबह सवेरे से कोहरा पड़ना शुरू हो गया था जो दिन के साढ़े दस बजे तक रहा जारी रहा। वाहन चालकों को घने कोहरे के चलते बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। मार्ग पर चलने वाले सभी वाहनों की चाल काफी धीमी रही। घने कोहरे के कारण निकट आकर ही सामने से आ रहा वाहन नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed