{"_id":"5846fe634f1c1b6576447dec","slug":"fog-and-chilly-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और सर्द हवाओं ने रोकी जीवन की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और सर्द हवाओं ने रोकी जीवन की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरते शहर के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को पूरा दिन कोहरे की चादर से लिपटा रहा। सुबह के समय घने कोहरे के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सुबह दस बजे तक बाजारों में कोई चहल-पहल दिखाई नहीं दी। शाम ढलते ही बाजार सुनसान हो गए। दिन में भी कोहरा रहने और ठंडी हवाओं के चलने से आम जनजीवन प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान 16.9 और न्यूनतम 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
घने कोहरे और शीत लहर के चलते मंगलवार का दिन इस मौसम का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम दिन में सूरज नहीं निकलने और कोहरा बने रहने के चलते अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से लुढककर 16.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शीत लहर से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह के समय घना कोहरा रहने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई।
सुबह दस बजे तक लोग अपने रोज मर्रा के काम पर निकल पाए। सुबह के समय जहां चौराहों पर आठ बजे से रस हो जाता है, मंगलवार को दस बजे तक भी लोग काफी कम संख्या में दिखाई दिए। शाम को भी बाजार जल्दी बंद हो गए। चाय की दुकानों पर ही लोग नजर आए। आम जनमानस पर ठंड का सीधा प्रभाव पड़ता दिखाई दिया। सुबह और शाम के बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों की कम संख्या दिखाई दी।
विज्ञापन
जमकर हुई गर्म कपड़ों की खरीदारी
मुजफ्फरनगर। सर्दी बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है। रेडीमेड गर्म कपड़ों की दुकानों पर मंगलवार को भीड़ रही। बाजार बंद होने के कारण मंगल को पटरी के दुकानदारों की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई। जुराब, जूते, जरकिन आदि भी बिकी।