फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flyover construction work is stopped due to protest

विरोध के कारण बंद पड़ा है फ्लाईओवर निर्माण कार्य

Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flyover construction work is stopped due to protest
विरोध के कारण बंद पड़ा है फ्लाईओवर निर्माण कार्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। इस हाईवे पर बिटावदा गांव के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य भी जारी हो चुका था। गलत स्थान पर फ्लाईओवर का निर्माण होने से ग्रामीण नाराज है। ग्रामीणों के विरोध के कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा है। भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग को लेकर सांकेतिक धरना दिया।
मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण के साथ-साथ इस हाईवे पर फ्लाईओवर व अंडरपास बनाने का कार्य जारी है। बिटावदा गांव के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आरंभ होते ही ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के विरोध के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया। ग्रामीणों की सुनवाई न होने पर भाकियू के बैनर तले ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हो गया। 28 अगस्त को अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने अधिकारियों के साथ धरने पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया था। समस्या के समाधान को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी 8 अक्टूबर को धरना स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण गांव वालों की सुविधा के अनुसार होगा। गलत स्थान पर निर्माण नही होने दिया जाएगा। प्रशासनिक व एनएच के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल रही थी।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के उचित स्थान बनाने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर भाकियू तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान, संजीव पवांर, सुधीर सहरावत, मंगलू, देवेंद्र कुमार, ओमवीर व बिजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed