फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flower cultivation collapses in lockdown, loss to farmers

लॉकडाउन में फूलों की खेती चौपट, किसानों को नुकसान

Fri, 17 Apr 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Flower cultivation collapses in lockdown, loss to farmers
गांव बेड़ाहेड़ी में किसान का परिवार खेतों से फूलों को तोड़ता हुआ। - फोटो : KHATAULI
लॉकडाउन में फूलों की खेती चौपट, किसानों को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। लॉकडाउन ने खेतों में खड़ी फूलों की खेती को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। बाजार में फूलों की मांग नहीं होने से तैयार हुई फसल खेतों में ही रह गई है। किसान फूलों को तोड़कर बाजार में बेचने पहुंचा तो, कोई खरीदार तक नहीं मिला। किसान का एक फूल तक नहीं बिक सका। दुखी किसानों ने खेतों में खड़े फूलों की खेती को ट्रैक्टर से जोतकर नष्ट कर दिया। इससे किसानों को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। गांव भेड़ाहेड़ी निवासी किसान सूबे सिंह ने बताया कि कई वर्षों से फूलों की खेती करता चला आ रहा है। लॉकडाउन के कारण दोहरी मार पड़ी है। एक तो फसल लागत गई और तैयार फसल के दाम नहीं मिले। फूलों को शुकतीर्थ में बेचा जाता था, लेकिन लॉकडाउन में तो गंगा घाट व मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। जिससे फूल नहीं बिक रहे हैं। पूरा परिवार दुखी है। भोकरहेड़ी के मोहल्ला लक्कूपूरा उत्तरी निवासी बबलू सहरावत अपने भाइयों राजू और नीटू के साथ गन्ने की खेती के साथ पांच बीघा फूलों की खेती की थी। फूलों की खरीदारी नहीं होने से खड़ी फसल की जुताई कर मिर्च के पौधे लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed