फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Flag Day celebrated in Police Department

पुलिस विभाग में मनाया गया झंडा दिवस

Sun, 24 Nov 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Flag Day celebrated in Police Department
पुलिस लाइन में झंडा दिवस पर ध्वज का सलामी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस विभाग में मनाया गया झंडा दिवस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन, ऑफिस व थानों में शनिवार को झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। संबंधित अफसरों द्वारा पुलिस ध्वज को सलामी दी गई। वहीं, सभी अफसरों व पुलिसकर्मियों द्वारा शर्ट पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर भी लगाया गया।

पुलिस ऑफिस में पुलिस ध्वज फहराने के बाद एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी सतपाल आंतिल ने झंडा दिवस की जानकारी देते हुए बताया कि 23 नवंबर 1952 को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू द्वारा यूपी पुलिस व पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। पुलिस व पीएसी बल को यह ध्वज उनके शौर्य, प्रदर्शन व कर्तव्य परायणता के चलते दिया गया था, जिसे यूपी पुलिस के लिए सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। उन्होंने बताया कि देश में उत्तर प्रदेश ही ऐसा पहला राज्य है, जिसमें पुलिस व पीएसी बल को प्रधानमंत्री द्वारा ध्वज प्रदान किया गया है। इसके पश्चात अफसरों द्वारा एक-दूसरे को और अधीनस्थों की शर्ट पर पुलिस ध्वज का प्रतीक स्टीकर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed