फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five years' imprisonment to a man found guilty of molesting a child

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की सजा

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five years' imprisonment to a man found guilty of molesting a child
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के दोषी को अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक दिनेश कुमार शर्मा और मनमोहन वर्मा ने बताया कि 23 मई 2022 को मोहल्ले में लकड़ी का कार्य कर रहे आरोपी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग एकत्र हो गए। आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय पॉक्सो एक्ट में हुई। अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध किया। अभियुक्त को पांच साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed