फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five robbers including an engineer caught in an encounter

मुठभेड़ में दबोचे इंजीनियर समेत पांच लुटेरे

Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Five robbers including an engineer caught in an encounter
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन चोर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में दबोचे इंजीनियर समेत पांच लुटेरे
विज्ञापन

मुुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मखियाली के निकट हुई मुठभेड़ में लुटेरे गिरोह के इंजीनियर लीडर व चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के कब्जे से नई मंडी, सिविल लाइंस, शाहपुर व सहारनपुर क्षेत्र से लूटी गईं पांच बाइकें, तमंचे-कारतूस, चाकू, दो मोबाइल व नकदी बरामद की गई है।

नई मंडी कोतवाली में सोमवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुलिस सोमवार सुबह मखियाली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पांच बाइकों पर आते युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। इस पर घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया गया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में राहुल त्यागी निवासी हस्तिनापुर व हाल सोनीपत, राहुल जाट निवासी गांव मीरापुर दलपत जानसठ, आकाश उर्फ छोटू व सागर निवासीगण गांव राजपुर तिलोरा जानसठ और अरुण बैरागी निवासी गांव बरूकी भोपा शामिल हैं। इनमें राहुल त्यागी इंजीनियर है और हाल तक दिल्ली में जॉब करता था। राहुल त्यागी शहर के एक कॉलेज में पढ़ा है, जो करीब चार साल से गिरोह बनाकर लूट आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहा है और उस पर सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के कब्जे से पांच बाइकें, लूट के दो मोबाइल, चाकू, तमंचे-कारतूस और 1800 रुपये बरामद किए गए हैं। बरामद की गई बाइकें नई मंडी, शाहपुर, सिविल लाइंस व सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र से लूटी गईं हैं, जो सभी ट्रेस कर ली गई हैं। पूछताछ में लुटेरे गिरोह ने करीब एक दर्जन वारदातों का ओर खुलासा किया है, जो मेरठ, रुड़की, सहारनपुर, बागपत व सोनीपत में अंजाम दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed