{"_id":"69d010afdb207b4ae009654c","slug":"five-long-distance-trains-were-delayed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1010-168511-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लंबी दूरी वाली पांच ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लंबी दूरी वाली पांच ट्रेनें लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को लंबी दूरी वाली पांच ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। कई यात्री तो वापस भी चले गए।
शाम के समय दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा, राजस्थान के बाडमेर से जम्मू तवी जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस पौने दो घंटा, ओडिशा के पुरी शहर से योग नगर ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे व दिल्ली से पंजाब के जालंधर जक्शन जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन पौने चार घंटा व दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमू दो घंटे, देर से पहुंची। शाम के समय किसी काम से जालंधर जाने के लिए खालापार निवासी अमन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि जालंधर जाने वाली ट्रेन पौने चार घंटा देरी से चल रही है तो वह वापस चले गए।
उन्होंने कहा कि अब वह सहारनपुर जाएंगे इसके बाद वहां से ट्रेन में बैठ कर अपनी मंजिल के लिए रवाना होंगे। उधर, ट्रेनों के देर से चलने के कारण के बारे में रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने जानकारी होने से इन्कार किया है। संवाद्