{"_id":"614ccb058ebc3efd122ebdb0","slug":"five-dengue-patients-found-larvae-found-in-119-homes-muzaffarnagar-news-mrt557580199","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के पांच मरीज मिले, 119 घरों में मिला लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के पांच मरीज मिले, 119 घरों में मिला लार्वा
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के पांच मरीज मिले, 119 घरों में मिला लार्वा
मुजफ्फरनगर। जनपद में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वायरल बुखार के साथ ही अब डेंगू के पांच मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घरों में जांच के दौरान 119 स्थानों पर डेंगू मच्छर का लार्वा मिला है। डेंगू के डंक के साथ ही मलेरिया बुखार के भी मरीज बढ़ रहे हैं। पांच मरीज और मिले है। अब तक जिले में मलेरिया के 11 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और अधिक अलर्ट हो गया तथा लोगों के रक्त की जांच बढ़ा दी है।
बदलते मौसम में उमस भरी गर्मी के कारण संक्रामक रोगों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह से जिले में वायरल बुखार का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला चिकित्सालय में ही रोजाना करीब 140 से लेकर 160 तक मरीज वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। अब अचानक डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि जनपद में डेंगू के पांच मरीज मिले हैं। शहर में केवलपुरी, कृष्णापुरी और प्रेमपुरी में एक-एक मरीज डेंगू बुखार का मिला है। गांव नंगला खेपड़ में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों में की जा रही जांच में 119 घरों में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला है, जिसे नष्ट किया गया है। डेंगू के अलावा मलेरिया के भी मरीज बढ़ रहे हैं। पांच मरीज मलेरिया बुखार के और मिले हैं। अभी तक 11 मरीज मलेरिया के मिल चुके हैं, जिनमें से नौ हाल में ही मिले हैं। दो मरीज पुराने हैं। पुरबालियान में दो, शाहपुर में दो, उमरपुर में एक, काकड़ा में एक, मांडी में एक, चरथावल में एक, मोरना में एक मरीज मलेरिया का मिला है। अभी तक डेंगू की जांच के लिए 151 लोगों की रैपिड एंटीजन जांच कराई गई, जिनमें से एलिजा टेस्ट में पांच लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
घरों में जांच और प्रशिक्षण जारी
मुजफ्फरनगर। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अलका सिंह ने बताया कि जनपद में पुरकाजी को छोड़ कर बाकी आठ ब्लॉकों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डेंगू की जांच का प्रशिक्षण दिया गया है। घरों में जाकर लार्वा तलाशने का कार्य भी जारी है। अभी तक 15566 घरों में जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
सतर्क रहना जरूरी
जनपद में वायरल बुखार के साथ ही अब डेंगू के पांच मरीज मिले हैं, जिनका उपचार चल रहा है। मलेरिया के भी पांच और नए मरीज मिले हैं। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी जांच बढ़ा दी है।
डॉ एमएस फौजदार
सीएमओ