फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five arrested including two brothers wanted in the case of stealing Khayr wood

Muzaffarnagar News: खैर की लकड़ी चोरी करने के मामले में वांछित दो भाइयों सहित पांच गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Five arrested including two brothers wanted in the case of stealing Khayr wood
मीरापुर। हैदरपुर वेटलैंड के जंगल से खैर की लकड़ी चोरी कर तस्करी करने के मामले में दो भाइयों सहित वांछित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मीरापुर थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस जटवाड़ा नहर पटरी पर चैकिंग कर रही थी। उसी समय कार सवार अंकित निवासी हबीबपुर थाना लक्सर, जिला हरिद्वार, दीपक वर्मा निवासी खाईखेडा, आसिफ निवासी कम्हेडा थाना पुरकाजी, दो सगे भाई राजू व अनिल निवासी गांव सिकरी थाना भोपा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने खैर के पेड़ काट कर लकड़ी चोरी की थी। गिरफ्तार अंकित पर पूर्व में खैर की लकड़ी तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस व वन विभाग की टीम आरोपियों के ठिकानों से पहले ही 105 कुंतल खैर की लकड़ी बरामद कर चुकी है। थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह था मामला
20 जून को हैदरपुर वेटलैंड के जंगल से खैर के पेड़ की लकड़ी तस्करी का मामला सामने आया था। इसके बाद तत्कालीन डीएफओ कन्हैयालाल पटेल ने मौके पर पहुंच कर काटे गए पेड़़ों की जांच कराई थी। तस्कर यहां से लाखों रुपये कीमत के 52 पेड काटकर ले गए थे। उसके बाद 23 जून को रेंजर आरिफ जमाल खान ने मीरापुर थाने में सात तस्करों को नामजद करते हुए कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed