फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Five accused including former MLA appear in hate speech case

Muzaffarnagar News: भड़काऊ भाषण मामले में पूर्व विधायक सहित पांच आरोपी पेश

Wed, 09 Oct 2024 03:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Five accused including former MLA appear in hate speech case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहीद चौक पर आयोजित जनसभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई है। कोर्ट में पूर्व विधायक समेत पांच आरोपी पेश हुए है, जबकि अन्य की ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया।
30 अगस्त 2013 को शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक पर जनसभा आयोजित की गई थी, जिसमें भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने पूर्व गृहराज्यमंत्री सईदुज्जमा, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राना, मौलाना जमील, अधिवक्ता असद जमा, सलमान सईद, सुल्तान मुशीर, नौशाद कुरैशी, मुशर्रफ समेत 10 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को कोर्ट में पूर्व विधायक मोलाना जमील, अधिवक्ता असद जमा, मुशर्रफ कुरैशी, नौशाद कुरैशी, सुल्तान मुशीर पेश हुए।
विज्ञापन

----
चार गन्ना कोल्हुओं को सीज किया
पुरकाजी। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में छापामारी करते हुए प्रतिबंधित ईंधन जलाए जाने पर कार्रवाई की। ईंधन में पन्नी व प्लस्टिक का प्रयोग पाए जाने पर चार गन्ना कोल्हुओं को सीज कर दिया गया। प्रदूषण नियंत्र विभाग के टीम इंचार्ज रवीश यादव ने बताया कि कोल्हू में प्रतिबंधित ईंधन जलाने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed