फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fisherman Congress demonstrated at DM Office

फिशरमैन कांग्रेस ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fisherman Congress demonstrated at DM Office
मुजफ्फरनगर के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते फिशरमैन कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
फिशरमैन कांग्रेस ने डीएम ऑफिस पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने वर्तमान की केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी द्वारा कश्यप निषाद समुदाय को अनुसूचित जाति का आरक्षण का लाभ नहीं दिलाया है। सात साल से केन्द्र की मोदी सरकार एवं साढे़ चार साल से प्रदेश की योगी सरकार ने इस समुदाय से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। इसलिए फिशरमैन कांग्रेस ने इस समुदाय की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आरक्षण सत्याग्रह शुरू किया है और सत्याग्रह में 17 जातियों को अनुसूचित जाति का आरक्षण, मछली पालन के तालाब के पटट्टे, मोरंग बालू खनन के पटटे कश्यप निषाद समाज को दिये जाये। जिला अध्यक्ष संजीव कश्यप ने कहा कि मुलायम सिंह एवं अखिलेश यादव ने 17 जातियों के आरक्षण के नाम पर इन जातियों को गुमराह कर वोट लेने का काम किया है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख महासचिव सुरेशपाल कश्यप ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार ने महुआ समुदाय के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक निर्णय लिये है। धरने में मुख्य रूप से जयभगवान काश्यप, इकबाल कुरैशी, अफसाना अंसारी, रिहाना बेगम, मनोज कश्यप हरपाल कश्यप, सौरभ कश्यप, रोहित कश्यप, अश्वनी उपाध्याय, शुभम कश्यप, संजू कश्यप, सतबीर कश्यप, राजबीर कश्यप, राहुल कश्यप, मोहित कश्यप, नीरज कश्यप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed