फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First talked on mobile and then the girl student jumped in Ganganahar

पहले मोबाइल पर बात की और फिर गंगनहर में कूद गई छात्रा

Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
First talked on mobile and then the girl student jumped in Ganganahar
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद योगेंद्र नगर की छात्रा ने थाना क्षेत्र की निरगाजनी गंगनहर झाल में छलांग लगा दी। आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। देर रात तक गोतोखोरों की मदद से छात्रा की तलाश कराई जा रही है। परिजनों का कहना है कि बेटी नहर में क्यों कूदी, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की निरगाजनी गंग नहर झाल पुल के पास एक युवती फोन पर बात करते हुए इधर उधर घूम रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक को कुछ शक हुआ तो उसने युवती से बातचीत का प्रयास किया। इसी दौरान युवती अपना बैग व मोबाइल पुल पर रखकर नहर में कूद गई। युवक दौड़कर कुछ ही दूरी पर स्थित सीकरी पुलिस चौकी पर जा पहुंचा। मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के बैग की तलाशी ली, तो उसमें बीए की किताबें व भोपा थाना क्षेत्र के गांव योगेन्द्र नगर निवासी शिवानी के नाम का आधार कार्ड आदि कागजात मिले।
विज्ञापन

इसकी सूचना युवती के परिजनों को दी गई तो परिजन भी मौके पर पहुंच गये। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से छात्रा की तलाश करायी जा रही है। मौके से एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। मोबाइल की कॉल डिटेल से यह पता लगाया जाएगा कि छात्रा ने गंगनहर में छलांग लगाने से पहले किससे बात की थी। फिलहाल छात्रा की तलाश जारी है। परिजन घर में किसी तरह की कलह होने से इनकार कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed