फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First state-of-the-art library in Police Lines

पुलिस लाइन में सूबे की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी

Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
First state-of-the-art library in Police Lines
पुलिस लाइन में सूबे की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन को एसएसपी अभिषेक यादव की ओर से एक और तोहफा दिया गया है। तीसरी कक्षा की छात्रा कुमारी प्रकृति ने सूबे में पुलिस विभाग की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का शनिवार को शुभारंभ किया। इस लाइब्रेरी में प्रेरणादायी किताबों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी जरूरी किताबें उपलब्ध कराईं जाएंगी। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए चार कंप्यूटर लगाए गए हैं, जबकि ऑन डिमांड कोई भी किताब मंगवाने की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
पुलिस लाइन में सूबे की पहली अत्याधुनिक लाइब्रेरी स्थापित की गई है। शनिवार को एसएसपी अभिषेक यादव और सीडीओ आलोक यादव की मौजूदगी में तीसरी कक्षा की छात्रा कुमारी प्रकृति द्वारा इस लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया। पूरी तरह से वातानुकूलित लाइब्रेरी में सभी दैनिक समाचार पत्र व प्रमुख मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध रहेंगी। यही नहीं प्रतियोगी परीक्षाओं (यूपीएससी, एसएससी, यूपी पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, एएफसीएटी और टीईटी) की तैयारी के लिए भी जरूरी पुस्तकें इस लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं। हिंदी व अंग्रेजी भाषा के प्रमुख उपन्यास, अध्यात्म, जीवनी तथा प्रेरणादायक पुस्तकों के साथ ही बच्चों के लिए कक्षा-एक से इंटरमीडिएट तक की भी पुस्तकें लाइब्रेरी में उपलब्ध कराई गईं हैं। यही नहीं, ऑन डिमांड भी कोई भी पुस्तक मंगाई जा सकती है। किसी भी तरह की ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी में चार कंप्यूटर भी लगाए गए हैं। पुलिस विभाग से जुड़ा कोई भी व्यक्ति इस लाइब्रेरी में बैठकर पढ़ने के साथ ही एक घंटे तक रोजाना कंप्यूटर का प्रयोग भी नि:शुल्क कर सकता है।
विज्ञापन

पुस्तकों को घर ले जाने के लिए लेनी होगी सदस्यता
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषके यादव ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी किताब को घर ले जाकर पढ़ना चाहता है, तो उन्हें 50 रुपये प्रतिमाह की सदस्यता लेनी होगी। इसके साथ ही लाइब्रेरी में लगे कंप्यूटर का इस्तेमाल भी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। वहीं, लाइब्रेरी में सुझाव/शिकायत पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें किसी भी तरह के सुझाव या शिकायतें डाली जा सकतीं हैं, जिन पर एसएसपी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed