फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First locked, then sitting on the rear

पहले जड़ा ताला, फिर धरने पर बैठे, बिजली दरें बढ़ने के विरोध में भाकियू ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
First locked, then sitting on the rear
धरने पर किसानों को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विद्युत दरें बढ़ाने के विरोध में भाकियू ने शुक्रवार को तहसील के सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए। रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर एसडीएम ऑफिस पर ताला लटका दिया। तहसील परिसर में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि जब तक बिजली की दरें नहीं घटाई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। किसान ट्रैक्टर को व्यवसायिक वाहन करार दिए जाने का भी विरोध कर रहे हैं। दफ्तरों की तालाबंदी से तहसील के समस्त कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन


भाकियू ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। भाकियू प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत दरें बढ़ाए जाने और ट्रैक्टर को व्यवसायिक वाहन माने जाने का विरोध कर रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले कार्यालयों पर तालाबंदी की।
विज्ञापन


लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार, तहसीलदार के कार्यालयों पर ताला लगाने के बाद एसडीएम ऑफिस पर भी ताला जड़ा। तहसील परिसर में ही रजिस्ट्री ऑफिस पर भी तालाबंदी की। भाकियू के धरने से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप रहा। धरने पर दोपहर बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी पहुंचे। टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान बिजली बिल वापस करेंगे। जब तक बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं होतीं, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। शाम को भाकियू कार्यकर्ता अपने घरों को लौट गए। धरने पर नवीन राठी, शाहिद आलम, रसीद कुरैशी, विकास शर्मा, अमरदीप, अहसान त्यागी, यथार्थ अहलावत, वीरेंद्र बिट्टू आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता रामसिंह गौतम और संचालन नीरज पहलवान ने किया। 

बढ़ी विद्युत दरों के खिलाफ भाकियू का प्रदर्शन 
बुढ़ाना। प्रदेश में निजी नलकूप एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यालयों में कामकाज ठप कर ताले लगवा दिए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गाय के बछडे़ को पकड़कर तहसीलदार कार्यालय में भी बांध दिया।

 भाकियू के तहसील मुख्यालय पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन की घोषणा के अंतर्गत बुढ़ाना तहसील के सैकड़ों कार्यकर्ता शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। बढ़ी हुई बिजली की दरों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय में हंगामा किया और सभी कार्यालयों में ताले जड़ दिए।

कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मुख्यालय के सामने धरना दिया। धरनास्थल पर सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के दामों में अचानक की गई बढ़ोतरी का जमकर विरोध किया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि सरकार बढ़ी हुई दरों को अविलंब वापस लें।

अपनी इन मांगों का एक ज्ञापन भाकियू कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में तहसीलदार रतन वर्मा को दिया। इस दौरान किसानों ने तहसीलदार को घंटों अपने बीच बैठाया। धरनास्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने केक काटकर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का जन्मदिन भी बनाया। धरनास्थल पर सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान, सुधीर, केपी ठेकेदार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, विदुर मोहन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रखे।

भाकियू आई अफसर गायब 
मुजफ्फरनगर। तहसील परिसर में भाकियू के धरने के दौरान अफसर पहले ही अपने दफ्तरों से गायब हो गए। तहसील में नायब तहसीलदार से लेकर एसडीएम तक कोई अधिकारी नजर नहीं आया। तहसील में आने वाले आम आदमी को दफ्तर पर ताला लगा देख निराशा ही हाथ लगी। 

मूंगफली खाते रहे लेखपाल, कर्मचारी 
मुजफ्फरनगर। दफ्तरों में तालाबंदी होने के बाद तहसील के लेखपाल और कर्मचारी अपने कार्यालयों के सामने बैठकर मूंगफली खाते रहे। एक तरफ धरना चलता रहा, दूसरी तरफ कर्मचारी भी आराम फरमाते रहे। 

धरने पर टिकैत का जन्मदिन मनाया 
मुजफ्फरनगर। तहसील में धरनास्थल पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने धरनास्थल पर ही जन्मदिन मनाया। तहसील परिसर में भी केक काटा गया।

एसडीएम को धरने पर बैठाया  
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में की गई वृद्धि का विरोध तथा कई ज्वलंत समस्याओं की मांगों को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को अपने बीच धरने पर बैठाया। 

तहसील में शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब भाकियू कार्यकर्ता एकत्र होकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में अचानक की गई 50 से लेकर 150 प्रतिशत की वृद्धि से किसान व मजदूर की कमर टूट जाएगी। अध्यक्षता डॉ. ध्यान सिंह ने की तथा संचालन मनोज सहरावत ने किया।

सुनील प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, प्रमेंद्र ढाका, राजीव, ओमप्रकाश, योगेंद्र, पवन आर्य, रणबीर सिंह, दीपक चौधरी, भूपेंद्र राठी, राजू प्रधान, विक्रम सिंह, दुष्यंत, विदेश मोतला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। 

एसडीएम की गाड़ी से बछड़ा बांधा 
तहसील में भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरने के दौरान एसडीएम की गाड़ी से पकड़ कर लाए बछड़े को बांध दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जंगल में दर्जनों की संख्या में बछड़े घूम रहे हैं। इन बछड़ों ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी है। कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि शासन व प्रशासन इन बछड़ों को पकड़ कर गौशाला में भिजवाए।

जानसठ तहसील में भाकियू का धरना 
जानसठ। भाकियू तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन तथा ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदीयान के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रांगण में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की दुर्दशा व बिजली की दरों में दोगुनी वृद्धि करने के विरोध में धरना दिया।

भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश रायल, तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लाक अध्यक्ष विपिन मेंहदियान ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिजली की मूल्य वृद्धि वापस नहीं ली तो पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा।


कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम श्याम अवध चौहान को सौंपा। मौके पर मीरापुर नगर अध्यक्ष व चुड़ियाला प्रधान आलोक गोयल, नवीन राजपूत, साहब सिंह, राजेंद्र, सद्दाम, इकबाल, धर्मवीर राठी, प्रधान महबूब, धर्मेंद्र चौधरी, संजीव बालियान, चौधरी टेकचंद गुर्जर, सलाउद्दीन, राजसिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed