फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fireworks recovered from home in Gandhinagar

गांधीनगर में मकान से बरामद किए दो लाख के पटाखे

Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fireworks recovered from home in Gandhinagar
गांधीनगर में घर से बरामद किए पटाखे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित मकान में पटाखों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने करीब दो लाख रुपये कीमत के पटाखे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत से आरोपी की जमानत याचिका मंजूर हो गया।

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने रविवार दोपहर सूचना के आधार पर क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुनील के मकान में छापा मारा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि उक्त मकान में जांच के दौरान बड़ी तादाद में पटाखों का अवैध भंडारण मिला, जिनकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई। मकान से पटाखे बरामद होने पर आरोपी सुनील से पटाखे संबंधी लाइसेंस मांगा गया, जिसे वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर बरामद पटाखों को जब्त कर आरोपी सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज़ कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया। वहीं, कोर्ट में आरोपी सुनील की ओर से अधिवक्ता असद जमा की ओर से पैरवी करते हुए बरामद पटाखों को दीपावली की बिक्री के लिए रखे जाने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। अधिवक्ता असद जमा के अनुसार, कोर्ट ने व्यापारी सुनील को विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में तब्दीली कर आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed