फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire raining from the sky, temperature near 40

आसमान से बरस रही आग, तापमान 40 के निकट

Thu, 01 Jul 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, temperature near 40
आसमान से बरस रही आग, तापमान 40 के पास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। उमस से जनजीवन बेहाल हो गया है। दोपहर में बाजारों में लोग मजबूरी में ही निकल रहे हैं। यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी यहां 25.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। जिस कारण भीषण गर्मी रही। हवा गर्मी के कारण लू के थपेड़ो में बदल गई है। तीन दिन से निरंतर गर्मी बनी हुई है। भीषण गर्मी के कारण शहर के बाजारों नई मंडी, गांधी कालोनी, द्वारिकापुरी, भगत सिंह रोड के अलावा अन्य सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर रहा है, लोग मजबूरी में ही घर से काम के लिए निकल रहे हैं। जो लोग दोपहर में निकल रहे हैं वे छाता आदि लेकर चल रहे हैं। गर्मी से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मौसम में अचानक बड़ा परिवर्तन आ गया है। गर्मी इतनी अधिक है कि थोड़ी देर के लिए भी बिजली जाती है तो, आम जनता परेशान हो उठती है। भीषण गर्मी हो जाने से बाजार में शीतल पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। कोल्ड ड्रिंक्स, लस्सी आदि बाजार में अधिक बिकने लगे हैं।

मुजफ्फरनगर में तापमान बढने से हुई भीषण गर्मी के चलते लोग घरों सं बाहर नही निकले, जिसके चलते नगर की

मुजफ्फरनगर में तापमान बढने से हुई भीषण गर्मी के चलते लोग घरों सं बाहर नही निकले, जिसके चलते नगर की - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed