फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in the house and thatch from fire in Chhataila

छतैला में अलाव से घर और छप्पर में लगी आग

Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fire in the house and thatch from fire in Chhataila
तितावी के छतेला गांव में ग्रामीण के घर में लगी आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी। गांव छतैला में अलाव से उड़ी चिंगारी से पहले छप्पर और फिर पूरे घर में आग लग गई। आग से चार पशु झुलस गए, जबकि घर में रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव छतैला निवासी अरशद के घर में सोमवार को उसके छोटे पौत्र जैद, उवेश व अबुबकर अलाव जलाकर बैठे थे। इसी दौरान अलाव से उड़ी चिंगारी पास ही बने छप्पर में जा गिरी, जिससे आग लग गई। छप्पर के नीचे बंधीं दो भैंस, गाय व बछड़ा झुलस गए। जब तक परिजन व ग्रामीण आग पर काबू पाते, यहां से आग अरशद के घर में भी जा लगी।शोर मचाने पर पहुुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर दीपक कुमार व लेखपाल अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अग्निकांड में हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ित ग्रामीण ने प्रशासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed