फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in the Flax of LG Showroom due to short circuit

एलजी शोरूम की फ्लैक्स में शार्ट सर्किट से लगी आग

Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fire in the Flax of LG Showroom due to short circuit
कोर्ट रोड पर शोरुम में लगी भीषण आग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के कोर्ट रोड पर बुधवार दोपहर लक्ष्मी इलेक्ट्रानिक्स एलजी शोरूम की फ्लैक्स में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर सर्विस क्लब के सामने पवन अग्रवाल का शोरूम है। तीसरी मंजिल पर जीने के बराबर में शोरूम के बाहरी हिस्से में फ्लैक्स बोर्ड लगा था। बुधवार दोपहर इस फ्लैक्स की वायरिंग में शार्ट सर्किट से आग लग गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी शोरूम कर्मचारियों को दी। कुछ दूरी पर स्थित दमकल विभाग कार्यालय के एक कर्मचारी ने आग को देख लिया और कार्यालय में सूचना दी।
दमकल विभाग की टीम ने आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि आग की चपेट में आकर एक पड़ोसी पेस्टीसाइडस की दुकान का बोर्ड जल गया। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। शोरूम मालिक पवन अग्रवाल का कहना हैं कि दो-तीन टीवी जले हैं। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। यदि फ्लैक्स में लगी आग शोरूम के अंदर पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो जाता। दमकल विभाग अधिकारी नरेश मलिक ने कहा कि शोरूम में कोई ज्यादा नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग
खतौली। जमशेद कॉलोनी निवासी मोबीन अहमद का बुढ़ाना रोड पर ईको लाइट के नाम से फैक्टरी है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक का वेस्ट सामान आता है। अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। फैक्टरी में रखे फायर सिलिंडर से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। संचालक मोबीन अहमद ने बताया कि फैक्टरी के अंदर ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। वहीं कोई शार्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे आग लगी है। आग लगने से फैक्टरी में ऊपर रखी प्लास्टिक की चादर जल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed