फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in cylinder of chicken shop and fast food shop

चिकन शॉप व फास्ट फूड की दुकान के सिलेंडर में लगी आग

Sun, 15 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in cylinder of chicken shop and fast food shop
फोटो कैबुढ़ाना में गैस सिलेंडर में आग लगने से मची अफरा तफरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के कांधला रोड पर महावीर तिराहे के पास चिकान शॉप व फास्ट फूड की दुकान में रखे गैस के सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से दुकान के अंदर बैठे ग्राहक व राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। किसी प्रकार सिलेंडर को सड़क पर फेंका गया और आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बे के महावीर तिराहे के पास न्यू फूड मूड नाम से चिकन शॉप व फास्ट फूड की दुकान है। दुकान के अंदर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से दुकान के अंदर बैठे ग्राहक व सड़क पर जा रहे राहगीरों में अफरा- तफरी मच गई। दुकान में काम करने वाले एक युवक ने किसी प्रकार आग लगे हुए सिलेंडर को दुकान से बाहर सड़क पर फेंक दिया। सड़क पर चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। दुकान पर काम करने वाले मजदूरों व पड़ोसी दुकानदारों ने सिलेंडर पर रेत, बोरी व पानी आदि डालकर बमुश्किल आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed