फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire in AC of District Hospital

जिला अस्पताल के एसी में लगी आग

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fire in AC of District Hospital
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में आग के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि यह आग शार्ट सर्किट से एससी में लगी थी, लेकिन आग के धुएं के कारण मरीजों व उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाया तब कहीं जाकर हालात सामान्य हो सके।
विज्ञापन

दमकल विभाग में तैनात दारोगा नरेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बराबर में मीटिंग हाल हैं। वहां पर लगभग पचास कुर्सियां डाली हुई है। इस मीटिंग हाल के बराबर में ही इमरजेंसी वार्ड है, वहां पर 35 से अधिक मरीज भर्ती हैं। उनके पास तीमारदार भी मौजूद थे। दोपहर बाद मीटिंग हाल में लगे एसी में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गयी। उस समय वहां पर कोई भी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

आग लगने से निकलने वाला धुआं हाल से बाहर निकल कर इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने लगा, तो वहां मौजूद मरीज व तीमारदार परेशान हो उठे। तीमारदार वार्ड से बाहर निकल आयेे। मरीजों का धुएं से दम घुटने लगा। उधर, धुआं जिला अस्पताल में फैलना शुरू हो गया, तो इससे वहां अफरा तफरी व हड़कंप मच गया। आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। इससे पहले हाल में घुसने के लिए दमकल टीम को खिड़की के शीशे तोड़ने पड़े। इसके बाद ही टीम के कर्मचारी हाल में घुस पाये और उन्होंने आग पर काबू पाया। इसके बाद हालात सामान्य होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed