फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire department will be helpless if there is a fire in these streets

Muzaffarnagar News: इन गलियों में आग लगी तो लाचार हो जाएगा अग्निशमन विभाग

Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fire department will be helpless if there is a fire in these streets
नगर में सर्राफा बाजार की भैरव मंदिर वाली  संकरी गली।
मुजफ्फरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही है। शहर में कई इलाके ऐसे हैं, जिनमें आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग भी लाचार हो जाएगा। अग्निशमन विभाग के बेड़े में एक भी छोटी गाड़ी ऐसी नहीं है, जिसे आग बुझाने के लिए तुरंत मौके पर भेजा जा सके।
विज्ञापन

विभाग के पास जो छोटी गाड़ी है, जिसे खतौली में रखा गया है। दो बड़ी गाड़ी जिला कार्यालय तथा एक-एक बड़ी गाड़ी जानसठ तथा बुढ़ाना में है। शहर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां आग लगने पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन

इनमें भगत सिंह रोड पर छपी गली, सराफा बाजार, मोती महल, अहाता औलिया, भैरव मंदिर वाली गली, कूंचा अमीर सिंह, मंडी कोहना, छिंपीवाडा, पंचमुखी, आलू मंडी, दाल मंडी, कटरा मोचियान, कुम्हारो वाली गली, दीप चंद धर्मशाला वाली गली बेहद तंग हैं। अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि दो बड़ी गाडी, छोटी गाड़ियों की आवश्यकता जताते हुए मुख्यालय से पत्राचार किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यहां हो चुकी परेशानी
भोपा अड्डे से गांधी कालोनी लिंक मार्ग पर पड़ने वाली गलियां यूं तो कुछ चौड़ी हैं, लेकिन यहां पर लोग सड़क किनारे रात में वाहन खडे़ करते हैं, जिससे आग लगने पर कई बार मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम को गाड़ी निकालने में भारी परेशानी हुई।
- सराफा बाजार के पास पंचदरा में छह साल पहले क्राॅकरी के गोदाम में आग लगी थी तब संकरी गली के कारण अग्निशमन टीम को परेशानी उठानी पड़ी थी।
- चार माह पहले पंचमुखी में रात के समय संकरी गली में एक मकान में आग लगी थी तब अग्निशमन टीम ने पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया था।
--
इन्होंने कहा-
- कटरा मोचियान के बाजार की गली बेहद छोटी हैं। यहां दो बाइक बराबर से निकलने में परेशानी होती हैं। विषम हालात में अग्निशमन विभाग को पानी से भरी छोटी गाड़ियां भी मंगानी चाहिए। - पवन वर्मा, व्यापारी
- कूंचा अमीर सिंह मोहल्ला हो या फिर कोई अन्य। आग कहीं भी लग सकती हैं। अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के छोटे संसाधन भी अपने रखने चाहिए-विजय गोयल, व्यापारी
- सराफा बाजार का कुछ हिस्सा चौड़ा है, लेकिन काफी हिस्सा संकरा है। आग के मद्देनजर ऐसे स्थानों का सर्वे होना चाहिए। -सुरेश चंद, व्यापारी
- मोहल्ला छिपीवाड़ा की गलियां बेहद छोटी हैं। यदि यहां आग का हादसा हो जाए तो यहां केवल दो पहिया वाहन ही आ सकता है। इसलिए एक वाहन भी अग्निशमन के बेड़े में शामिल किए जाए। - अनिल, निवासी छिंपीवाड़ा


छोटी गाड़ी के भरोसे है खतौली



खतौली। गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। खतौली सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की लगभग तीन लाख की आबादी पर एक छोटी अग्निशमन की गाड़ी उपलब्ध कराई गई हैं।


कस्बे में एक शुगर मिल, कई रेस्टोरेंट, पेंट फैक्टरी, गुड़ मंड़ी, सब्जी मंड़ी, पेट्रोल पंप सहित अन्य व्यापारियों की बड़ी दुकानें, लकड़ी की टाल भी है। क्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां पर अग्निशमन की यूनिट बनाए जाने की मांग कई बार व्यापारियों ने की है।



पेट्रोल पंप संचालक वीरेंद्र सिंह मान, व्यापारी नेता महेश गुप्ता, व्यापारी नासिर सिद्दीकी का कहना है कि कस्बे की आबादी को देखते हुए यहां पर अग्निशमन यूनिट बनाई जानी चाहिए।




अग्निशमन के एसआई सोनू कुमार का कहना है कि खतौली के लिए बड़ी गाड़ी भेजने का प्रस्ताव शासन को भेज गया है। खतौली में यूनिट लगाए जाने को लेकर बजट पास हो गया, लेकिन अभी यूनिट लगाए जाने के लिए जमीन नहीं मिल पाई है।

नगर में सर्राफा बाजार की भैरव मंदिर वाली  संकरी गली।

नगर में सर्राफा बाजार की भैरव मंदिर वाली  संकरी गली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed