फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in the thatch, one animal died, five were scorched

Muzaffarnagar News: छप्पर में लगी आग, एक पशु की मौत, पांच झुलसे

Mon, 08 Dec 2025 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the thatch, one animal died, five were scorched
बुढ़ाना मोड़। खाजांपुर के वार्ड नंबर 28 में शाम के समय खाली प्लॉट में बंधे पशुओं के ऊपर पड़े छप्पर में आग लग गई, जिसमें झुलसकर भैंस की मौत हो गई और पांच पशु झुलस गए। पड़ोसी और मोहल्लावासियों ने बामुश्किल आग पर पानी डालकर काबू पाया।
विज्ञापन

खांजापुर निवासी अरविंद कुमार कश्यप एवं प्रदीप कश्यप दोनों सगे भाई है। दोनों के मकान पास पास ही है। पास में ही उनके खाली पड़े प्लॉट में दोनों के पशु छप्पर के नीचे बंधे हुए थे। प्लाट के पास में ही कंपनी का मोबाइल टावर भी है। पास ही बिजली का खंभा भी है। मोहल्लावासियों ने बताया कि खंभे के पास शॉर्ट सर्किट से पास में पड़े छप्पर ने आग पकड़ ली और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उस वक्त पशुपालक खेत में मजदूरी करने हुए गए थे।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर पशुपालक और पुलिस भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया । आग लगने के कारण अरविंद की एक भैंस की मृत्यु हो गई और दोनों भाइयों के पांच अन्य पशु झुलस गए। हल्का लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी । सूचना मिलने पर वार्ड सभासद मोहित मलिक भी पीड़ित परिवार से मिले और मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed