फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in New Bindal and Tirupati Balaji paper

Muzaffarnagar News: न्यू बिंदल और तिरुपति बालाजी पेपर में लगी आग

Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in New Bindal and Tirupati Balaji paper
भोपा रोड पर फेक्टरी में लगी आग को बुझते अगिनशमनकर्मी।
अग्निशमन विभाग ने छह घंटे में आग पर काबू पाया
विज्ञापन

दोनों फैक्टरी में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भोपा मार्ग पर न्यू बिंदल पेपर मिल और तिरुपति बालाजी पेपर मिल के बेगास के ढेर में सोमवार की सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए फैक्टरी के कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। एक फैक्टरी में ढाई तो दूसरी में छह घंटे बाद आग को बुझाया जा सका। दोनों फैक्टरी में लाखों रुपये का नुकसान हुआ हैं।
न्यू बिंदल पेपर मिल में पीछे की तरफ खाली बडे़ स्थान पर बेगास को ढेर लगाकर रखा गया हैं। सोमवार को लगभग साढ़े दस बजे अचानक आग लग गई। मजदूरों ने जानकारी फैक्टरी संचालकों को देकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग टीम भी पहुंच गई। लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग से निकली चिंगारी पास में ही तिरुपति बालाजी पेपर मिल की रद्दी में जा गिरी। इससे वहां भी आग लग गई। यह देखकर अग्निशमन टीम के हाथ पैर फूल गए।
विज्ञापन

दो फैक्टरी में आग की सूचना पाकर अन्य फैक्टरी संचालकों ने अपने पानी से लदे तीन टैंकरों को वहां भेजा। इसके बाद दो टीम बनाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया गयाा। अग्निशमन विभाग टीम ने मेरठ से दो और देवबंद से एक पानी के टैंकर को मदद के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि बिंदल पेपर मिल में ढाई घंटे और दूसरी फैक्टरी में घंटे में आग को बुझाया जा सका। दोनों फैक्टरी में लाखों का नुकसान हुआ हैं, मगर अभी किसी भी फैक्टरी के मालिकों या संचालकों ने कोई लिखित सूचना नहीं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed