फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire breaks out in chemical factory, employee burnt to death

Muzaffarnagar News: केमिकल फैक्टरी में लगी आग, कर्मचारी झुलसा

Tue, 06 Feb 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in chemical factory, employee burnt to death
मंसूरपुर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मैग्मा केमिकल फैक्टरी के रिएक्टर में सोमवार रात आग लग गई। इससे फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग टीम ने पहुंच कर जल्द ही आग पर काबू पा लिया। दमकल टीम के पहुंचने से पहले आग बुझाने के प्रयास में एक कर्मचारी झुलस गया।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि के समय बेगराजपुर स्थित कैमिकल फैक्टरी मैग्मा इंडस्ट्रीज में रखे केमिकल के एफ रिएक्टर में आग लग गई। कर्मचारियों ने फैक्टरी में लगे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान भाप लगने से कर्मचारी कवल सिंह झुलस गया। सूचना पर बेगराजपुर चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पहुंचे सीओ खतौली डाॅ. रवि शंकर ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल विभाग अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed