फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fines imposed on shopkeepers not wearing masks

मास्क न पहनने वाले दुकानदारों पर जुर्माना ठोका

Wed, 03 Jun 2020 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Fines imposed on shopkeepers not wearing masks
बुढ़ाना में कोरोना वायरस से बचने के लिए बाजार में जनता को जागरूक करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों पर जुर्माना ठोका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे में मास्क न पहनने वाले दुकानदारों पर उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने जुर्माना लगाया।
उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र व अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने पुलिस बल के साथ कस्बे को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने मास्क न पहनकर दुकान पर बैठने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। बाजार में अधिशासी अधिकारी ने एनाउंस कराया कि मास्क न पहनने वाले किसी भी ग्राहक को सामान नहीं दिया जाएगा। यदि कोई दुकानदार पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकान में खुले में रखी गई मिठाईयों को नाली में ड़लवाया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि मास्क न पहनने वाले आठ दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया।

कस्बे को दो बार किया जाता है सैनिटाइज
बुढ़ाना। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने बताया कि कस्बे को कोरोना वायरस से बचाने के लिए नगर पंचायत द्वारा सारे संसाधन अपनाए जाए रहे हैं। कस्बे को रोजाना सुबह-शाम सैनिटाइज करवाया जाता है। मच्छरों से बचाने के लिए समय-समय पर फागिंग भी करवाई जाती है। कस्बे में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कस्बे में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed