फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Final farewell to six amid tears and helplessness

Muzaffarnagar News: आंसू और बेबसी के बीच छह की अंतिम विदाई

Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Final farewell to six amid tears and helplessness
चिता को मुखग्नि  देता परिजन फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। वैष्णो देवी मंदिर मार्ग स्थित अर्द्धकुंवारी गुफा मंदिर के पास हुए भूस्खलन में जाने गंवाने वाली रामपुरी की चार श्रद्धालु महिलाओं और दोनों बच्चों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शहर के सैकड़ों लोग शामिल हुए। पीड़ित परिवारों की करुण-क्रंदन से लोगों की आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

हादसा 26 अगस्त को हुआ था। शनिवार सुबह करीब छह बजे उत्तरी रामपुरी निवासी ममतेश (45) पत्नी रविंद्र, आकांक्षा (20) पुत्री रविंद्र, रामवीरी (45) पत्नी इंद्रपाल, अंजलि (20) पुत्री इंद्रपाल और उत्तरी रामपुरी डबल टंकी वाली गली निवासी अजय कुमार के 10 साल के बेटे अनंत और आठ साल के दीपेश के शव चार एंबुलेंस से घर लाए गए।
विज्ञापन

तीन परिवारों के शव जैसे ही घरों में पहुंचे तो परिजनों की करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। क्षेत्र से सैकड़ों लोग एकत्र हुए। सुबह करीब 7:30 बजे आबकारी चुंगी, हनुमान चौक होते हुए करीब आठ बजे अंतिम यात्रा नदी रोड स्थित श्मशान घाट पहुंची। nइस तरह किया गया अंतिम संस्कार : नदी रोड श्मशान घाट पर अंजली की चिता को भाई विवेक और रामवीरी की चिता को बेटे अभिषेक ने मुखाग्नि दी। जबकि आकांक्षा को चचेरे भाई अरुण और ममतेश की चिता को को देवर के बेटे सचिन ने मुखाग्नि दी। हादसे का शिकार हुए 10 वर्षीय अनंत और आठ वर्षीय दीपेश को श्मशान घाट में ही दफनाया गया। nपरिवारों का दुख बांटने पहुंचे जनप्रतिनिधि : सपा सांसद हरेंद्र मलिक, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व सांसद कादिर राना, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व विधायक अब्दुल राव वारिस, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, बसपा नेता दारा सिंह प्रजापति, पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, बिजेन्द्र पाल, सुनील दर्शन शामिल रहे।

चिता को मुखग्नि  देता परिजन फोटो संवाद

चिता को मुखग्नि  देता परिजन फोटो संवाद

चिता को मुखग्नि  देता परिजन फोटो संवाद

चिता को मुखग्नि  देता परिजन फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed