फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting in front of police, two hours of commotion in police station

ग्रामीणों ने शाहपुर थाने पर किया हंगामा

Tue, 23 Feb 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Fighting in front of police, two hours of commotion in police station
मुजफ्फरनगर के सोरम में हुई पंचायत को संबोधित करते पूर्व मंत्री योगराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुलिस के सामने ही मारपीट, थाने में दो घंटे हंगामा
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। सोरम गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के खिलाफ नारेबाजी को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं कर पाए। रालोद समर्थकों से नारेबाजी करने से मना किया, तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष शांत नहीं हुए तो पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दो घंटे तक थाने में हंगामा हुआ। एसडीएम और सीओ ने केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान सहित 20-25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ तहरीर लेकर प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
सोरम में डा. संजीव बालियान का विरोध करने पर हुई मारपीट में चार लोगों के घायल होने के बाद रालोद नेताओं और समर्थकों का गुस्सा भड़क उठा। आननफानन में चौपाल पर पंचायत करने का निर्णय लिया गया। कुछ ही देर में रालोद के नेताओं समेत समर्थक ग्रामीणों की चौपाल पर भीड़ एकत्र हो गई। इसमें निर्णय लिया गया कि जब तक डा. संजीव बालियान और उनके समर्थकों पर मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इसके बाद सभी लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और मंत्री के खिलाफ फिर से नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पंचायत में मौजूद रहे रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, अनुज प्रमुख के अलावा भाकियू जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र बालियान, ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र प्रधान भी सैकड़ों ग्रामीणों के साथ शाहपुर थाने पहुंचे। रालोद नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाम साढ़े पांच बजे से दो घंटे तक हंगामा होता रहा। बाद में रालोद जिलाध्यक्ष ने घायल योगेश की ओर से सीओ और एसडीओ को डा. संजीव बालियान व 20-25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी। इसके बाद ही धरना-प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस ने घायल प्रदीप, योगेश, बिलेंद्र उर्फ सीटू और पिंकार की अस्पताल में डॉक्टरी कराई। धरने में सोरम के अलावा गोयला, शाहजुड्डी, काकड़ा, रसूलपुर जाटान, गढ़ी बहादुरपुर के भी ग्रामीण मौजूद रहे। थाने पर हुए धरने की अध्यक्षता भगत सिंह ने की और संचालन मास्टर सुरेंद्र सिंह ने किया। एसडीएम बुढ़ाना अशोक कुमार, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के अलावा बुढ़ाना व शाहपुर पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बोले, रालोद का प्री प्लान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि रविवार को भैंसवाल में सपा नेता के परिवार वालों ने उनका विरोध किया था। सोरम का विरोध रालोद का प्री प्लान था। यही कारण है कि दस मिनट में ही पूर्व मंत्री योगराज सिंह और अन्य रालोद नेता गांव में एकत्र हो गए। ये लोग जान बूझकर जिले में तनाव पैदा करना चाहते हैं।

योगेश की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जांच के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी।
- अभिषेक यादव, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed