{"_id":"5dd5835e8ebc3e54e406b4ce","slug":"fight-tension-among-youths-on-the-side-muzaffarnagar-news-mrt454648817","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड को लेकर दो वर्ग के युवक भिड़े, तनाव बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइड को लेकर दो वर्ग के युवक भिड़े, तनाव बना
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर रोड पर बुधवार देर रात साइड को लेकर कहासुनी होने पर दो वर्ग के युवकों में मारपीट हो गई। दोनों ने अपने परिचितों को बुलाया तो दो गांवों के ग्रामीणों के आमने सामने आने से तनाव बन गया। दोनों वर्गों के ग्रामीणों के बीच मारपीट और तनाव की जानकारी पाकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर के निवासी कुछ युवक बुधवार देर रात को ट्रैक्टर ट्राली लेकर शाहबुद्दीनपुर रोड से जा रहे थे। उनके पीछे शाहबुद्दीनपुर निवासी युवक बाइक पर आ रहे थे। बाइक सवार युवकों ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी, मगर ट्रैक्टर सवार दूसरे वर्ग के युवकों ने साइड नहीं दी। कुछ दूरी पर जाकर बाइक सवारों ने आगे निकल कर ट्रैक्टर रुकवा कर ट्रैक्टर सवार युवकों से मारपीट कर दी, जिस पर ट्रैक्टर सवार युवकों ने शेरपुर गांव में फोन पर साथियों को बुला लिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने की सूचना पर शाहबुद्दीनपुर के ग्रामीण भी घटनास्थल की ओर से दौड़ पड़े। उधर, शेरपुर के ग्रामीण भी आ गए। दोनों ग्रामों के ग्रामीणों के आमने सामने आने से तनाव की स्थिति बन गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। देर रात दोनों पक्षों रिपोर्ट दर्ज कराने को शहर कोतवाली में मौजूद थे। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि साइड को लेकर शाहबुद्दीनपुर और शेरपुर के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों गांव में अब शांति है।