फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight for recovery in the name of District Panchayat

जिला पंचायत के नाम पर वसूली को लेकर मारपीट

Sun, 29 May 2022 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fight for recovery in the name of District Panchayat
पुरकाजी। कुछ लोगों द्वारा खड़का वाला बाग के पास पुराने हाईवे पर लकड़ी की ट्रालियों से वसूली करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लकड़ी आढ़तियों ने थाने पहुंचकर पुलिस से वसूली पर अंकुश लगाने की मांग की है। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कुछ लोग जिला पंचायत के नाम पर पिछले करीब दो वर्षों से क्षेत्र में लकड़ी की ट्रालियों से वसूली करने का प्रयास करते रहते हैं। जिसे लेकर लकड़ी आढ़तियों व वसूली करने वाले लोगों में कई बार विवाद भी हो चुका है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस भी वसूली करने वाले लोगों को वसूली करने से इंकार कर चुकी है। मगर वह लोग बार बार क्षेत्र में आकर वसूली करनी चालू कर देते हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी करीब आधा दर्जन लोगों ने खड़का वाला बाग पर लकड़ी की ट्रालियों से वसूली करनी शुरू कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर दर्जनों लकड़ी आढ़ती मौके पर पहुंचे और वसूली करने का विरोध किया। जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उसके बाद लकड़ी आढ़तियों ने वसूली कर रहे लोगों को भगा दिया। बाद में दर्जनों लकड़ी आढ़ती थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक से वसूली करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने वसूली नहीं करने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed