{"_id":"63640758d9392713fb7121c9","slug":"fight-between-two-sides-stone-pelting-many-injured-khatauli-news-mrt611968729","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। गांव कल्याणपुर में बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना भर्ती कराया।
गांव कल्याणपुर निवासी राहिल प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को मध्यावकाश के समय गांव के ही अयान और एक अन्य बच्चे ने उसकी पिटाई कर दी। इसमें आहिल का हाथ टूट गया। राहिल पक्ष के लोग बच्चों की पिटाई को लेकर आरोपी पक्ष के पास पहुंचे तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर पथराव भी हुआ। इसमें यासीन पुत्र मेहरदीन, जाहिद पुत्र शराबुद्दीन, इसरार पुत्र शाहिद, अनीश पुत्र गयासुद्दीन तथा आहिल पुत्र इरफान जबकि दूसरे पक्ष से शाहवान पुत्र सत्तार, जुल्फिकार पुत्र कय्यूम, गयूर पुत्र कय्यूम, नासन पुत्र मेहरबान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।