फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fifty thousand rupees looted from farmer

किसान से की पचास हजार रुपये की लूट

Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand rupees looted from farmer
किसान से की पचास हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे एक किसान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 50 हजार रुपये की नकदी लूट ली। किसान द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। मामले की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
गांव गंगधाड़ी निवासी राजू उर्फ राजकुमार बुधवार को खतौली स्थित कोऑपरेटिव बैंक सोसाइटी से 50 हजार रुपये निकालकर अपने गांव जा रहा था। जब वह मीरापुर रोड से गंगधाड़ी में स्कूल के समीप पहुंचा। तभी बिना नंबर की बाइक पर आए नकाबपोश तीन बदमाशों ने किसान को आतंकित करते हुए 50 हजार रुपये लूट लिए। किसान द्वारा शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में लग गए। उधर, लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने बैंक से मीरापुर मार्ग पर चार स्थानों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाए। जिसमें यह जानकारी मिली कि बदमाश किसान के पीछे बैंक से ही लगे हुए थे। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed