{"_id":"6123e9da8ebc3e79e3480596","slug":"fewer-buses-fell-in-front-of-passengers-more-passengers-came-out-on-local-routes-muzaffarnagar-news-mrt5530539137","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के आगे बसें पड़ गईं कम, लोकल मार्गों पर अधिक यात्री निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के आगे बसें पड़ गईं कम, लोकल मार्गों पर अधिक यात्री निकले
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बस न मिलने से खड़े परेशान यात्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों के आगे बसें पड़ गईं कम, लोकल मार्गों पर अधिक यात्री निकले
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व के बाद भी भारी संख्या में यात्रियों ने सफर किया। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद यात्रियों की अधिकता रही। ऐसे में रोडवेज बसें कम पड़ गई। लॉकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने के बावजूद यात्री बसों के लिए भीषण गर्मी में भटकते रहे। शाम के समय उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम ने पर्याप्त बसें चलाने का दावा किया। डिपो में बेडे की 191 बसों का मार्गों पर उतारा। लॉकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो, मगर ऐसा नहीं हुआ। रक्षाबंधन के त्योहार पर रविवार को भारी संख्या में नागरिकों ने यात्रा की। मुसाफिरों की तादात ज्यादा होने से रविवार को यात्री बसें न मिलने से परेशान रहे। बहनों को बसें समय पर न मिलने और हाईवे समेत मार्गों पर जाम के कारण गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण काफी लोगों ने सोमवार को यात्रा करना बेहतर समझा। जिस कारण सोमवार को भी यात्रियों की रेलमपेल रही।
सुबह के समय कम यात्री निकले, मगर दोपहर और शाम तक भारी संख्या में यात्रियों ने रोडवेज बसों में यात्रा की। दोपहर बाद रोडवेज डिपो पर पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जो भी बस आती उसमें ही भीड़ लग जाती। यहां से बड़ौत, शामली, कैराना, सहारनपुर, बिजनौर, बुढ़ाना, रुड़की, हरिद्वार मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाने के बावजूद यात्री अधिक होने के कारण मुसाफिर परेशान रहे। ये बस स्टैंड पर बसों के लिए भटकते रहे।
विज्ञापन
एआरएम प्रेम सिंह का कहना है कि सभी बसें मार्गों पर रही, बसों के फेरे भी बढ़ाए, फिर भी यात्री अधिक निकले। जिससे कुछ रूट पर यात्रियों को परेशानी हुई। अभी तक हरियाणा, पंजाब के लिए बसें नहीं चलने से भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रेन कम होने से बसों पर निर्भर रहे यात्री
मुजफ्फरनगर। रेलवे विभाग द्वारा ट्रेनों का संचालन कम किए जाने के कारण भी यात्री परेशान रहे। कुछ ही ट्रेन चल रही है, उनमें भी रिजर्वेशन कराने के बाद भी यात्रा संभव है। ऐसे में रक्षा बंधन के पर्व पर रोडवेज बसों पर भी यात्री निर्भर रहे। वहीं, दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर सोमवार को भी वाहनों की आवाजाही बहुत अधिक रही। जिस कारण सोमवार को छपार टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनी रही। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाईन लगी रही।
6574 महिलाओं ने फ्री में किया सफर
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी की घोषणा पर रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री में सफर का तोहफा मिला। एआरएम ने बताया कि रविवार को 6574 महिलाओं ने 4 लाख 70 हजार की यात्रा नि:शुल्क की है। वैसे यह संख्या अभी बढ़ेगी, क्योंकि कुछ बसें सोमवार और कुछ मंगलवार को लौट कर आएगी। रविवार को तीस हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया। जिससे डिपो को 22 लाख से अधिक की आय हुई है।