फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Festivals will be celebrated under Kovid rules

कोविड नियमावली के तहत मनाए जाएंगे त्योहार

Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Festivals will be celebrated under Kovid rules
भौराकलां के गांव कपूरगढ़ में सांझी की प्रतिमा बनाती महिलाएं - फोटो : KHATAULI
कोविड नियमावली के तहत मनाए जाएंगे त्योहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र समेत आगामी सभी त्योहार कोविड-19 की नियमावली के तहत ही मनाए जाएंगे। डीएम ने इस संबंध में गाइड लाइन जारी करते हुए कार्यक्रम आयोजकों को सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी जे द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत 17 अक्तूबर से 20 नवंबर तक होने वाले सभी त्योहारों में कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व निकासी के मार्ग अलग-अलग होंगे। केवल उन्हीं लोगों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें कोविड के लक्षण नहीं होंगे। सभी लोग मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर दरवाजे के हैंडल, लिफ्ट के बटन, बेरिकेडिंग आदि सामान को नियमित रूप से साफ व विसंक्रमित किया जाएगा। मानकों के अनुपालन की निगरानी के लिए कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति और दस साल से कम उम्र के बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा। खांसते या छींकते समय टिशू पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा और थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। हर तरह के कार्यक्रम या मेला आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed