{"_id":"5810fc1c4f1c1b2f77bc4391","slug":"female-doctors-demand-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जातीं आशा।
- फोटो : अमर उजाला
जिला चिकित्सालय की महिला चिकित्सक द्वारा एक आशा को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को दर्जनों आशाओं ने डीएम से मिलकर मामले की जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ से बिना किसी दबाव के जांच कर कार्रवाई करने को कहा है।
इससे पूर्व सभी आशाओं ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। बघरा निवासी आशा कार्यकर्ता सुनीता मंगलवार को गर्भवती महिला को लेकर जिला चिकित्सालय आई थी। आरोप है कि महिला के उपचार में चिकित्सक ने लापरवाही बरती तो सुनीता ने विरोध किया। इस बात से नाराज महिला चिकित्सक ने उससे मारपीट कर दी। मामले से नाराज आशाओं ने बुधवार सुबह डीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। डीएम ने सीएमओ से फोन पर बात कर बिना किसी दबाव के मामले में कार्रवाई करने के निर्देश किए।
इससे पूर्व आशा इकट्ठा होकर शहर कोतवाली पहुंची और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा को आरोपी चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने उनकी तहरीर को रिसीव कर कहा कि जहां घटना हुई है, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज को चेक कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई नहीं होने पर आशाओं ने धरना-प्रदर्शन की धमकी दी है।