{"_id":"625083692710322e301a647b","slug":"fci-s-59-bags-of-wheat-and-rice-recovered-three-arrested-muzaffarnagar-news-mrt5837528102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआइ का 40 गेहूं व 19 कट्टे चावल बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफसीआइ का 40 गेहूं व 19 कट्टे चावल बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, छपार। रामपुर तिराहा एफसीआई गोदाम से निकासी करने वाले ट्रक चालक व हेल्पर से मिलीभगत कर सरकारी राशन का गेहूं व चावल खरीदने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पूर्ति निरीक्षक व पुलिस ने 40 कट्टे गेहूं व 19 चावल सरकारी मार्का युक्त कट्टों में बरामद किया है। सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छपार थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुकेश कुमार व दारोगा राहुल कुमार की टीम ने रामपुर तिराहा में अजयपाल के खाली प्लाट पड़े खंडहर मकान में शुक्रवार सवा 11 बजे छापा मारा। तो वहां रामपुर के मोहल्ला सुंदर नगर निवासी अजय शर्मा उर्फ लक्की पुत्र दिनेश शर्मा व सचिन उर्फ मोनू पुत्र रमेश चंद व अर्जुन सिंह पुत्र ओमवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से पचास किलो वाले जूट के कटटों में सिलाई खुली हालत में 40 कटटे गेहूं व 19 कटटे चावल बरामद किए गए। सभी के खिलाफ उप्र आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
नौ सौ में खरीदकर दो हजार में बेच रहे थे
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों का कहना था कि वह बामनहेडी एफसीआइ गोदाम से सरकारी गेहूं व चावल निकासी करने वाले ट्रकों के चालकों व हेल्पर से 9 सौ रुपये में पचास किलो का कट्टा खरीदते थे। उसे प्लास्टिक के अन्य कट्टों में पलटी कर दो हजार रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से बेच देते थे।
विज्ञापन
ट्रक चालकों-हेल्परों की भी तलाश
थाना पुलिस कहना है कि वह कौन ट्रक चालक व हेल्पर है, जो इस तरह से चावल व गेहूं बेच रहे है। उनकी तलाश शुरू कर दी है।