{"_id":"65b4ef06750dcc06270a904b","slug":"father-strangled-his-three-month-old-daughter-to-death-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-115800-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पिता ने गला दबाकर तीन महीने की बेटी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पिता ने गला दबाकर तीन महीने की बेटी को मार डाला
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। कातिल पिता ने तीन माह की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी आरोपी बेटी के जन्म से नाराज था। मृतका की मां ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी गुलशेर की पहली शादी 15 साल पहले गुलिस्तां से हुई थी, जिससे उसके पांच बच्चे हैं। विवाद के बाद गुलिस्तां अपने शौहर से अलग रह रही है।
इसके बाद करीब एक साल पहले गुलशेर ने साजिदा के साथ दूसरा निकाह कर लिया। साजिदा के पहले पति से भी दो बेटी हैं, जबकि आरोपी गुलशेर दूसरी शादी से कोई बच्चा नहीं चाहता था। तीन माह पहले साजिदा ने बेटी अलीशा को जन्म दिया तो विवाद रहने लगा। शुक्रवार सुबह साजिदा गाय को चारा डालने के लिए गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गुलशेर ने अपनी बेटी अलीशा की गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। साजिदा घर लौटी तो बेटी को मृत पाया और पति भी मौके पर नहीं था। पीड़िता थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने हत्यारोपी पिता गुलशेर को कस्बे के चरण सिंह तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।