फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father dies in accident, son injured

सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Thu, 18 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Father dies in accident, son injured
सड़क दुर्घटना।
बुढ़ाना आ रहे पिता-पुत्र की बाइक हाईवे पर सड़क पार करते समय ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता की मौके पर मौत हो गई। पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


थाना फुगाना क्षेत्र के गांव सरनावली निवासी रामेश्वर (45) पुत्र बलबीर अपने बेटे सोनू (17) के साथ बुधवार को बिना हेलमेट के बाइक से बुढ़ाना जा रहा था। फुगाना गांव के तिराहे से मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे सड़क पार करते समय मेरठ की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक समेत सड़क पर गिरकर दोनों पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फुगाना राजीव गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया। अचेत अवस्था में रामेश्वर तथा गंभीर अवस्था में सोनू को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। घटना की तहरीर मृतक के भाई जगमाल ने पुलिस को दी है।

बेकाबू कार ने बालक को कुचला
तितावी गांव में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पार कर रहे सात साल के एक बालक की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। बालक कक्षा तीन का छात्र था और यहां अपने नाना के पास छुट्टी मनाने आया था।      

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र के गांव बिजरौल निवासी ताहिर का सात वर्षीय बेटा समीर कक्षा तीन का छात्र था। स्कूलों में छुट्टी पड़ने पर वह अपने नाना तौफीस के यहां गांव तितावी आया था। बालक बुधवार सुबह गांव में ही पीर के पास खटीमा-पानीपत राजमार्ग को पार कर रहा था, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से तेज गति में आ रही एक कार ने उसे चपेट में लेकर टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीर घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर भीड़ लग गई। 


यूपी डायल- 100 ने मौके पर आकर बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान परिजन भी आ गए थे। जिला अस्पताल से बालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया, मगर रास्ते में ही  उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed