{"_id":"62658e1cdf17c247b62422d7","slug":"farmers-will-soon-get-free-electricity-for-tube-wells-dr-somendra-devband-news-mrt585886774","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों के लिए किसानों को जल्द मिलेगी निशुल्क बिजली : डा. सोमेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों के लिए किसानों को जल्द मिलेगी निशुल्क बिजली : डा. सोमेंद्र
विज्ञापन
देवबंद में टोल प्लाजा पर ऊर्जा राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर का अभिनंदन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूपों के लिए किसानों को जल्द मिलेगी निशुल्क बिजली : डॉ. सोमेंद्र
देवबंद (सहारनपुर)। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऊर्जा के सभी संसाधनों को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश में ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। नलकूपों के लिए किसानों को जल्द ही निशुल्क बिजली मिलने लगेगी।
रविवार को लोनिवि गेस्ट हाउस पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की जो समस्या पनपी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। भाजपा सरकार अपने संकल्प पत्र में किए गए हर वादों को पूरा करेगी। उन्होंने राजस्थान के अलवर में प्राचीन शिव मंदिर तोड़े जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की। इससे पूर्व रोहाना टोल प्लाजा पर ऊर्जा राज्यमंत्री का जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं और पगड़ी पहनाकर भव्य अभिनंदन किया। इस मौके पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, विनोद गुप्ता, राकेश गांगुली, नितिन गुप्ता, संदीप शर्मा, विवेक तायल, विपिन भारतीय, सचिन प्रधान, अरूण गुप्ता, कुलबीर सिंह, चौधरी श्यामवीर सिंह, संदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राखी बोहत्रा, बिजेंद्र गुप्ता, सुधा शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।