फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will lay siege to CM

गन्ना भुगतान के लिए सीएम का घेराव करेंगे किसान

Sat, 16 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers will lay siege to CM
किसानों की पंचायत में बोलते भाकियू जिलाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का घेराव करने का एलान किया है। जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि अब सीएम से ही बकाया गन्ना भुगतान मांगा जाएगा।
विज्ञापन


गांव भैंसी में जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में हुई पंचायत में उन्होंने कहा कि गन्ना किसान परेशानी के दौर से गुजर रहा है। गन्ने का भुगतान न होने से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है तथा आर्थिक स्थिति निरंतर दयनीय होती जा रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। जनपद के किसानों का शुगर मिलों पर करीब 700 करोड रुपये बकाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 19 जुलाई को नसीरपुर गांव में एक कार्यक्रम के दौरान किसान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का घेराव कर गन्ना भुगतान की मांग करेंगे। किसानों का घेराव शांति पूवर्क होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। अब किसान आरपार की लड़ाई के मूड में है। जब जिला प्रशासन से बकाया भुगतान की बात की जाती है तो वह मुख्यमंत्री के लेवल की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किसान मुख्यमंत्री से ही बकाया गन्ना भुगतान की मांग करेंगे। धूम सिंह की अध्यक्षता तथा मनोज सहरावत के संचालन में हुई पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, लक्ष्मण सिंह, नेपाल सिंह, गुड्डू, जोगेंद्र, पिंकी, निक्की, सोहनवीर, धर्मेंद्र, आदित्य शर्मा, सुनील प्रधान, आशू आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed