{"_id":"6016f42f8ebc3e089d6edc8c","slug":"farmers-want-interest-on-outstanding-payment-muzaffarnagar-news-mrt52314333","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को बकाया भुगतान पर ब्याज की चाहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को बकाया भुगतान पर ब्याज की चाहत
विज्ञापन

चरथावल। किसानों की चाहत है कि बकाया गन्ना भुगतान पर ब्याज और कृषि उपकरणों पर सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था बजट में हो। इसके साथ ही किसान सम्मान निधि में मिलने वाले रुपये में इजाफे की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, व्यापारी नेताओं ने कहा कि आयकर में पांच लाख तक छूट मिलने से लघु व्यापारियों और सर्विस पेशा को फायदा होगा।
क्या कहते हैं लोग
गांव पीपलशाह निवासी किसान अरविंद पुंडीर कहते हैं कि बजट में केसीसी पर साल भर में सिर्फ ब्याज जमा कराने की व्यवस्था की जाए, तो किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।
चरथावल सहकारी समिति के चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी का कहना है कि कृषि उपकरणों हैरो व ट्रेलर की खरीद पर किसानों को सब्सिडी मिलनी चाहिए। गन्ना मूल्य का समय से भुगतान कराने में मिलों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए।
विज्ञापन
गांव बलवाखेड़ी निवासी किसान सुनील सिंह ने कहा कि पूरे देश में यूपी की बिजली सबसे मंहगी है, जिससे किसानों के साथ हर वर्ग को नुकसान है। बजट में यूपी में बिजली की व्यवस्था अन्य प्रदेशों के समान किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
- व्यापार मंडल चरथावल के अध्यक्ष अनुज गर्ग का कहना है कि पांच लाख रुपये तक आयकर में छूट सुनिश्चित की जानी चाहिए। सूबे में व्यापारियों को सस्ती बिजली की व्यवस्था कराई जाए।
- गांव बधाई कलां निवासी किसान विजयपाल मलिक सम्मान निधि की रकम बढ़ाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने के बकाया भुगतान पर 14 दिन के बाद ब्याज दिए जाने और बैंकों में ऋण की रकम का ब्याज सालभर में जमा कराने की अनिवार्यता से छूट मिलनी चाहिए। सिर्फ ब्याज जमा कराने का प्रबंध भी बजट में होना चाहिए।