{"_id":"5e9f1e488ebc3e906955072e","slug":"farmers-upset-due-to-poor-agricultural-machinery-khatauli-news-mrt478653558","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्रों के ठीक नहीं होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्रों के ठीक नहीं होने से किसान परेशान
विज्ञापन

जानसठ। किसानों के लिए कृषि करने को ट्रैक्टर ट्रॉली व कृषि यंत्र सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खोलने की सरकार की ओर से लॉकडाउन में छूट दी गई है। इसके बावजूद दुकानदारों में दुकानें खोलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने को लेकर अभी भय व्याप्त है। दुकानदार छूट देने के बावजूद अपनी दुकानें सुबह 9 बजते ही बंद कर देते हैं, जिस कारण किसानों को कृषि यंत्र नहीं मिल रहे हैं और न ही सर्विस सेंटर पर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य खराब कृषि यंत्र ठीक नहीं हो पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से अनाउंसमेंट करा करके दुकानें खुलवाने की मांग की है।
प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की ओर से लॉकडाउन में सोमवार से पूर्व ही किसानों को राहत देते हुए सर्विस सेंटर व स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खोलने की छूट दे गई थी। इसके बावजूद सर्विस सेंटर व स्पेयर पार्ट्स के दुकानदारों में लॉकडाउन में दुकानें खोलने को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने का भय व्याप्त है। दुकानदार सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक ही दुकान खोलते हैं, इसके बाद वे दुकान बंद कर देते हैं।
गांव वाजिदपुर कव्वाली के किसान महकसिंह सैनी ने बताया कि मंगलवार को वे अपने ट्रैक्टर से गन्ने की बुवाई कर रहे थे, अचानक ट्रैक्टर में खराबी आ गई। वे ट्रैक्टर को ठीक कराने को लेकर कस्बे में स्थित सर्विस सेंटर पर पहुंचे। कस्बे के सभी सर्विस सेंटरों पर ताले लगे मिले, जिस कारण उसका ट्रैक्टर ठीक नहीं हो सका। किसान ने बताया कि ट्रैक्टर ठीक नहीं होने से उसके खेत में गन्ने की बुवाई अधूरी पड़ी हुई है। किसान राजेश, महेंद्र, रामपाल आदि ने बताया कि उनके पुराने कृषि यंत्र खराब पड़े हुए हैं। यंत्र सर्विस सेंटर 9 बजे के बाद बंद होने से उनके कृषि यंत्र ठीक नहीं हो सके हैं। जिसको लेकर किसान परेशान हैं। किसानों ने अब अनाउंसमेंट कर दुकानें खुलवाने की मांग की।