फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers try to jam the highway

किसानों ने किया हाईवे जाम का प्रयास       

Thu, 27 Oct 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Oct 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers try to jam the highway
चीनी मिल में धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला
छपार में भाकियू के सदर ब्लाक अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा कि देवबंद शुगर मिल के गन्ने के सेंटर अगर खाईखेड़ी मिल को आवंटित किए गए तो आन्दोलन किया जाएगा। इसको लेकर बढेड़ी चौराहे पर हाईवे जाम करने को एकत्र हुए किसान उच्चधिकारियों के आश्वासन पर वापस लौट गए।  
विज्ञापन

   
बुधवार को क्षेत्र के किसान बढेड़ी चौराहे पर एकत्र हो गए। किसानों का का आरोप है कि गांव कुतुबपुर, बिजोपुरा, छपार,  बढेडी, बागोवाली, बझेडी, दतियाना, बरुकी आदि गांव में देवबन्द शुगर मिल के गन्ने के सेंटर पहले से ही लग रहे है। खाईखेडी मिल के कर्मचारी प्रचार कर रहे है कि उक्त  गन्ना क्रय केन्द्र उनके पास आ गये है ओर उसके लिए प्लाट भी देख रहे है जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है, क्योंकि उक्त मिल न तो समय से भुगतान करता है ओर न ही समय से गन्ना उठाया जाता है।
विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। सदर ब्लाक के भाकियू अध्यक्ष अंकित चौधरी ने लखनऊ गन्ना आयुक्त व जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव सहित कई अधिकारियों से फोन पर बात की, उनके आश्वासन के बाद ही जाम का निर्णय बदला गया।  बाद में एक बैठक जितेन्द्र चौधरी के आवास पर करके किसानों को आश्वस्त किया कि अगर क्रय केंद्र बदले गये तो आंदोलन किया जायेगा। बैठक में सतीश भारद्वाज, जाकिर त्यागी, आदर्श कुमार, प्रभात कुमार, ब्रहमसिंह, खेमचन्द, लियाकत, सतेन्द्र सिंह,  रतन सिंह, जगत सिंह, मौ ईशा,  ब्रजपाल सिंह , मनोज कुमार,  सुखपाल त्यागी, कान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्वासन पर किसानों का धरना हुआ समाप्त       
तितावी। शुगर मिल पर दूसरे दिन भी किसान संगठन का धरना जारी रहा । धरने पर किसानों के बीच आये सीओ फुगाना अरुण कुमार, डिप्टी केन संजीव मोहन, डीसीओ ओमप्रकाश सिंह यादव और एसडीएम सदर ने भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह को किसानों के बीच लिखित में आश्वासन दिया। कहा कि सवा तीन करोड़ रुपये तो किसानों के खातों में आज एवं 30 करोड़ पंद्रह दिन के भीतर किसानों के खातों में भेज दिए जाएंगे। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। उधर,  भाकियू मंडल अध्यक्ष धीरज लटियान के साथ  कार्यकर्ताओं ने लालूखेड़ी का कांटा उखड़कर पानीपत खटीमा मार्ग पर रखकर गन्ने की होली जलाई और बीस मिनट का जाम लगाया।  कहा कि तितावी मिल का हर कांटा उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed