फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers tasted the taste of Dal, kadi, Chole, rice

किसानों ने चखा दाल, कढ़ी, छोले, चावल का स्वाद

Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers tasted the taste of Dal, kadi, Chole, rice
खतौली के गांव बुआड़ा कला में हुई बैठक में उपस्थित पिछड़ा समाज पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों ने चखा दाल, कढ़ी, छोले, चावल का स्वाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महापंचायत में पहुंचे हजारों किसानों के लिए सैकड़ों स्थानों पर भंडारे शुरू हो गए हैं। गुरुद्वारों में लंगर और जीआईसी मैदान, सपा, भाकियू कार्यालय, रालोद कार्यालय पर भंडारा शुरू हो गया है। किसान दाल-चावल, छोले-चावल, आलू पूरी, कढ़ी-चावल, रोटी आदि का स्वाद चख रहे हैं।
श्री गुरू सिंह सभा गुरुद्वारा में सबसे बड़ा लंगर चल रहा है। यहां सुबह से ही हजारों किसानों ने लंगर का प्रसाद पाया। छोले-चावल, सब्जी, रोटी का प्रसाद किसानों ने चखा। सेवादारों का कहना है कि हमारे यहां 50 हजार लोग भी आ जाएं तो व्यवस्था में कोई समस्या नहीं रहेगी। गुरुद्वारा गांधी कालोनी, रुड़की रोड पर भी लंगर की व्यवस्था शुरू की गई है। महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर भी भंडारा शुरू हो गया है। भाकियू कार्यालय पर कढ़ी-चावल का प्रसाद भंडारे में दिया गया। रालोद कार्यालय पर ताहरी वितरित हुई। जीआईसी के मैदान में आलू पूड़ी किसानों को वितरित हुई। छोटूराम इंटर कॉलेज में एक साथ तीन भंडारे शुरू हुए हैं। इनमें गोयला, काकड़ा गांव के लोगों ने भंडारा लगाया है। इसी के साथ निर्वाल खाप की ओर से भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि पांच सितंबर को बैरियर से बाहर 1500 मोबाइल भंडारे रहेंगे। ये भंडारे जानसठ रोड, शामली रोड, रुड़की रोड, मेरठ रोड पर सभी पर रहेंगे। शहर में 200 पक्के भंडारे चलेंगे, जहां एक साथ हजारों किसान भोजन कर सकेंगे। गुरुद्वारा रोडवेज, जीआईसी मैदान, डीसीओ ऑफिस पर बड़े भंडारे रहेंगे। 500 भंडारे ऐसे रहेंगे जिन पर हलवा और खीर का प्रसाद दिया जाएगा। किसान भी घरों से लेकर आएंगे भोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महापंचायत में शामिल होने वाले किसान भी अपने घरों से भोजन लेकर आएंगे। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से अपने घर से दो किलो आटे की घी लगी रोटियां लेकर पंचायत में आने का आह्वान किया है। ताकि वो भी भोजन कर सके और अन्य किसान भाइयों को भी भोजन मिल सके।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने  मध्यप्रदेश के जिला सतना  आये किसान सभा के झंडे लिए

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने मध्यप्रदेश के जिला सतना आये किसान सभा के झंडे लिए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड पर हुक्का गुड़गुड़ाते किसान।

मुजफ्फरनगर में सरकुलर रोड पर हुक्का गुड़गुड़ाते किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने जिला बस्ती से आए सौटा लिए किसान।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने जिला बस्ती से आए सौटा लिए किसान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने  पंजाब से आये भारतीय किसान यूनियन एकता का जत्था।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने पंजाब से आये भारतीय किसान यूनियन एकता का जत्था।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed