{"_id":"62b0b93c4f5b4f084055477f","slug":"farmers-submitted-memorandum-for-compensation-devband-news-mrt5935770152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए किसानों ने ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए किसानों ने ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। पॉवर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन के लिए खेतों में लगाए जा रहे विद्युत टॉवर (पोल) का किसानों को समान मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन (सिंघानिया) के जिलाध्यक्ष चौधरी प्रदीप नंबरदार के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम दीपक कुमार को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन निगम द्वारा पॉवर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन नागल क्षेत्र के गांव गांगनौली, रसूलपुर खेड़ी, पंडौली, नल्हेड़ा, चहलौली, नगली मेहनाज और खटौली आदि से होकर गुजर रही है। इसके लिए कंपनी द्वारा किसानों से भूमि अधिग्रहीत कर टॉवर लगाने के लिए निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि कंपनी मुआवजा देने में किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है, जबकि वर्ष 2015 में सहारनपुर के नवादा में तीन टॉवर और लाइन के एक करोड़ 84 लाख 99 हजार, छाछरेकी गांव में एक टॉवर के लिए 24 लाख 85 हजार तथा बागपत में एक टॉवर के 18 लाख का मुआवजा दिया गया था, जबकि क्षेत्र के किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित किसानों को निशुल्क बिजली देने और उचित मुआवजा दिलाने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने में किसान हित एवं गो सेवा समिति के अध्यक्ष चौधरी बिट्टू नंबरदार, योगेंद्र सिंह, मो. सलीम, नर सिंह, मुकर्रम अली, अरशद, यशपाल, विजयपाल, चंद्रकिरण, सत्यवीर, राजेंद्र, विपिन, संदीप, अजेर सिंह, सुरेंद्र कुमार, कामेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।