फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers' strike in Khanpur ends

Muzaffarnagar News: खानपुर में चल रहा किसानों का धरना समाप्त

Thu, 05 Jan 2023 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers' strike in Khanpur ends
- एक महीने में तौल सेंटर चालू कराने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव खानपुर में गन्ना क्रय केंद्र को लेकर पिछले एक पखवाड़े से चल रहा किसानों का धरना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। आश्वासन दिया गया कि आगामी एक महीने में तौल सेंटर चालू करा दिया जाएगा।
खतौली विधानसभा उपचुनाव से पहले गाव खानपुर सहित आसपास के ग्रामीणों की मांग पर गन्ना क्रय केंद्र शुरू कराया गया था। चुनाव समाप्ति के बाद यह तौल सेंटर को उखाड़ने के लिए शुगर मिल की टीम पहुंची, जिसका ग्रामीणों के साथ ही रालोद और भाकियू नेताओं ने विरोध किया था। तभी से तोल सेंटर पर किसानों के साथ भाकियू नेता भारतवीर आर्य, प्रवेंद्र ढाका, सत्येंद्र चैहान, विदेश मोतला अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी, एसडीएम जीतसिंह राय, सीओ खतौली रवि शंकर, मिल जीएम केन कुलदीप राठी, एके सिंह किसानों के बीच पहुंचे। सभी अधिकारियों को धरने पर बैठा लिया गया। भाकियू नेताआें और किसानों से वार्ता करने के बाद जिला गन्ना अधिकारी डॉ आरडी द्विवेदी ने आश्वासन दिया कि गन्ना क्रय केंद्र मिल नही उखाड़ेगा। यह क्रय केंद्र आगामी एक महीने में चालू करा दिया जाएगा। तब तक किसान आसपास बने गन्ना क्रय केंद्र पर अपना गन्ना तुलवा सकते है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरने पर प्रवेंद्र ढाका, सतेंद्र चैहान, अमित राठी, विदेश मोतला, भारतवीर आर्य, शोबी गुर्जर, अंकुश प्रधान, सचिन, सुमित, अनिल प्रधान सहित अन्य भाकियू नेता व किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed