फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should provide food for migrants: Tikait

प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं किसान: टिकैत

Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers should provide food for migrants: Tikait
मीरापुर क्षेत्र में प्रवासी मजदूरो की समस्या सुनते राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कराएं किसान : टिकैत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। मुजफ्फरनगर-बिजनौर सीमा पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रवासी श्रमिकों का हाल जाना। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि पैदल व साइकिल से अपने घर जा रहे प्रवासी श्रमिकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि प्रवासी श्रमिकों को कैंप में रोककर भोजन की व्यवस्था कराएं तथा प्रशासन से बसों की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। यदि प्रशासन व्यवस्था नहीं करता तो संगठन यह कार्य करेगा। भाकियू को आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा। उन्होंने मजदूरो को मास्क भी वितरित किए। बार्डर पर नियुक्त मजिस्ट्रेट एएम त्रिपाठी ने कहा कि सभी श्रमिकों की सूची बनाई जा रही है। उन्हें बीआईटी कॉलेज भेजा जाएगा। वहां से बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी की भी साइकिल व अन्य जरूरी सामान नहीं रखा जाएगा। सभी को उनकी साइकिल दे दी जाएगी।

श्रमिकों की मदद को आगे आ रहे समाजसेवी
मीरापुर। श्रमिकों का पैदल एवं साइकिलों से लगातार मुजफ्फरनगर-बिजनौर बॉर्डर पर आना जारी है। उनकी समस्याओं को देखते हुए समाजसेवी भी लगातार मदद को आगे आ रहे हैं। लोग उन्हें प्रतिदिन केले, नमकीन-बिस्कुट व अन्य खाने का सामान वितरित कर रहे हैं। नंगे पैर चल रहे श्रमिकों के लिए चप्पल का भी प्रबंध कर रहे हैं। मीरापुर क्षेत्र से प्रतिदिन ऐसे सैकड़ों मजदूर गुजर रहे हैं जो कि कई दिनों से भूखे-प्यासे, बच्चों व महिलाओं के साथ अपने घर की ओर जा रहे हैं। ये अपनी बेबसी की कहानी सुनाते हुए रो पड़ते हैं। मुजफ्फरनगर निवासी व्यापारी प्रदीप त्यागी व राजेश कुमार सुबह ही अपनी गाड़ी में खाद्य सामग्री लाकर प्रवासी मजदूरों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed