{"_id":"61f5887d8e9a903be1646e98","slug":"farmers-remained-empty-handed-in-bsp-sp-government-amit-shah-muzaffarnagar-news-mrt5751064148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा-सपा सरकार में खाली हाथ रहे किसान : अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा-सपा सरकार में खाली हाथ रहे किसान : अमित शाह
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा-सपा सरकार में खाली हाथ रहे किसान : अमित शाह
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार में किसान खाली हाथ रहे। भाजपा सरकार में यूपी का किसान गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आलू और दूध उत्पादन में नंबर वन बन गया है। किसानों को फसलों का दाम और गन्ने का भुगतान किया गया।
भोपा रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं से संवाद में अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा की दस साल सरकार रही, किसानों के लिए कुछ नहीं किया। चीनी मिलें बंद कराई गईं, जिसकी सीबीआई जांच चल रही है। यूपी में 54 डिस्टलरी से एथेनॉल बना जा रहा है। सिंचाई की योजनाएं पूरी की। फसल बीमा का लाभ किसानों को दिया। चार लाख 47 हजार किसानों को फसली ऋण दिया है। मोदी ने 2.53 करोड़ किसानों को 37 हजार करोड़ रुपये दिया। हमने 36 हजार करोड़ का किसानों का ऋण माफ किया।
यूपी में 42 चीनी मिलें थी, जिनमें सपा-बसपा ने 21 मिलों को बंद कराया। बुआ-भतीजे ने बंद कराई। हमारे समय में चीनी मिलें बंद नहीं हुईं। किसानों का एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। अब हमने तय किया है कि गन्ना किसानों के भुगतान में दिक्कत हुई तो मिलों से ही हर्जाना लेंगे। यूपी की जीडीपी को 10 लाख करोड़ से 21 लाख करोड़ तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
अमित शाह ने अखिलेश यादव को ललकारा
मुजफ्फरनगर। गृहमंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को ललकारते हुए कहा कि मैं आंकड़े लेकर आया हूं। अखिलेश कहते हैं कि कानून व्यवस्था खराब है। मैं कहता हूं कि योगी सरकार में पुरानी सरकार से 70 फीसदी अपराध कम हुए हैं। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है।
मुजफ्फरनगर को बताया वीर भूमि
गृहमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर वीरों की भूमि है। जाट समाज के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों और सेना में नौकरी करते हैं। सीमा पर यहां का लड़का जरूर मिलेगा।
जमीन मत बेचना, 50 प्रतिशत बढ़ेंगे दाम
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जेवर में हवाई अड्डा बनेगा तो जमीनों के दाम 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। अपनी जमीनें मत बेचना।
गृहमंत्री ने गिनाए यह आंकड़े
- डकैती में 70 प्रतिशत की कमी
- लूट में 69 प्रतिशत की कमी
- हत्या में 30 प्रतिशत की कमी
- अपहरण में 35 प्रतिशत कम
- रेप में 30 प्रतिशत कमी आई है
अमित शाह ने गिनाए यह काम भी
खतौली में इंटर कॉलेज, रिंग रोड, शुकतीर्थ में निर्माण कार्य, कांवड़ मार्ग, रामपुर तिराहा पर निर्माण कार्य, बधाई में बिजलीघर और ऑक्सीजन उत्पादन के कार्य गिनाए गए।
मुजफ्फरनगर को छूने की कोशिश
शाह ने कहा महर्षि शुकदेव, राजा परीक्षित की भूमि है। स्वतंत्रता संग्राम में दूधली गांव ने योगदान दिया। स्वतंत्रता सेना आशाराम शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की आवाज को उठाया है।
राजा से दादी तक सबको दिया सम्मान
गृहमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। बागपत के टांडा-रमाला रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा। बागपत में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सड़कों का नाम रखा गया। सरकार ने सम्मान दिया है।
ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री और चुनाव के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर प्रत्याशी पूर्व एमएलसी प्रशांत गुर्जर, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रमोद उटवाल, सपना कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला प्रभारी सतेंद्र सिसौदिया, डॉ. सुभाष चंद शर्मा मौजूद रहे।
दंगे में दिया साथ नहीं भूलेंगे : बालियान
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जब प्रदेश की जिम्मेदारी भाजपा ने दी तो हमारे यहां उस समय दंगा हो गया था। जब हम लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए। हमारे पीड़ितों को ही आरोपी बना दिया, तो तब अमित शाह और भाजपा हमारे साथ आए। दंगे में फर्जी मुकदमे खत्म कराने का काम किया।

मुजफ्फरनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR