{"_id":"5df13aa18ebc3e87ed66f174","slug":"farmers-picket-in-budhana-tehsil-muzaffarnagar-news-mrt4582841102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली, गन्ने की पत्तियां व गोवंश से भरी तहसील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली, गन्ने की पत्तियां व गोवंश से भरी तहसील
विज्ञापन
बुढ़ाना तहसील मुख्यालय में भाकियू द्वारा लगाई ट्रैक्टर ट्रालियों की लाईन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का तहसील में धरना-प्रदर्शन बुधवार को 7वें दिन भी जारी रहा। हाईवे जाम के बाद किसान ट्रैक्टर ट्राली में गन्ने की पत्तियां व गोवंश लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे और गोवंश तहसील परिसर में बांध दिए। परिसर में गन्ने की पत्तियों का ढेर लगा दिया। ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील परिसर भर गया। मुख्य द्वार से तहसील का आवागमन बंद हो गया।
मेरठ-करनाल हाइवे जाम करने के बाद भाकियू कार्यकर्ता गन्ने की पत्तियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। देहात से कुछ कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली में गोवंश लेकर भी पहुुंच गए और गोवंश को तहसील परिसर में बांध दिया। गन्ने की पत्तियों का परिसर में ढेर लगा दिया। तहसील के मुख्य द्वार से लेकर तहसीलदार व उपजिलाधिकारी कार्यालय तक ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी लाइन लग गई। मुख्य द्वार से तहसील परिसर में बीच सड़क रास्ते पर ट्रैक्टर ट्रालियां खड़ी होने से तहसील में आवागमन बंद हो गया। धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं होने पर सरकार विरोधी नारेबाजी की।
भाकियू तहसील अध्यक्ष अनुज बालियान ने कहा कि सरकार को किसानों के शोषण का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। चौधरी विकास त्यागी ने कहा कि गरीब किसानों की बददुआ भाजपा को बर्बाद कर देगी। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि गरीबों व किसानों को संगठित होकर सरकार को मुुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस मौके पिंटू उर्फ विपिन सिंह, मेहराजूद्दीन, तेजपाल, गुल मोहम्मद, राजेन्द्र, पप्पू व विनोद आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन विकास त्यागी ने किया।