फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers opened a front against the Consolidation Department, protested in the office

Muzaffarnagar News: किसानों ने चकबंदी विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्यालय में दिया धरना

Thu, 08 Jun 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers opened a front against the Consolidation Department, protested in the office
किसान मजदूर संगठन और सादपुर के ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और चकंबदी में धांधली किए जाने का आरोप लगाया
सिटी मजिस्ट्रेट ने 15 दिन में समाधान का भरोसा दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चकबंदी विभाग के खिलाफ सादपुर गांव के ग्रामीणों ने हंगामा किया। किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी भी पहुंचे। विभाग के कार्यालय में ही किसान धरने पर बैठ गए। अधिकारियों और कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और चकंबदी में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने 15 दिन में समाधान का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में गांव सादपुर के ग्रामीण पहुंचे और चकबंदी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष दीपक सोम के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे, जिन्होंने चकबंदी कोर्ट के बाहर ही धरना शुरु कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नसीरपुर, लखान, दूधली, पीपलशाह, बिराल समेत अन्य गांवों में चकबंदी का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि किसी भी किसान को उसकी जमीन पूरी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि किसानों के चक बदल दिए गए हैं। पानी की निकासी नहीं दी जा रही है, ना ही गांव से बाइर्पास निकाला जा रहा है। इससे गांव के लोग परेशान है। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने धरने में पहुंचकर 15 दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर बबली शर्मा, प्रशांत राणा, मदन सिंह, जिले सिंह, मास्टर योगेश, पृथ्वी सिंह, राजेंद्र सिंह मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जामुक्त नहीं कराई गई सार्वजनिक भूमि
गांव सादपुर के लोगों ने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया। कहा कि ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग की भूमी कागज और नक्शे में तो अंकित की गई, लेकिन उन्हें कब्जामुक्त नहीं कराया गया। ग्राम समाज को भी नहीं सौंपी गई। उन्होंने मांग रखी कि बंदोबस्त अधिकारी के कार्य की जांच होनी चाहिए। अनुसूचित बस्ती का रकबा पूरा पांच हजार वर्ग मीटर आरक्षित किया जाए और ग्राम समाज को सौंपा जाए। इसके अलावा अन्य मांगें भी उठाई गई। इस मौके पर मांगेराम, सलेंद्र, गंगादास, सुशील कुमार, ऊषा, मांगी, रमा, चतरमोहन, भूषण आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed